Posts

Showing posts from January, 2020

डोनाल्ड ट्रम्प ने USMCA नॉर्थ अमेरिकी व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

Image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको के साथ नए संयुक्त राज्य अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) नॉर्थ अमेरिकी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। USMCA, तीन देशों के बीच कई वर्षो से चली आ रही बातचीत नतीजा है, जो 1994 के नॉर्थ अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते यानि नाफ्टा की जगह लेगा।  इसके अलावा इसमें ई-कॉमर्स, बौद्धिक संपदा संरक्षण और निवेशकों के लिए विवाद निपटान के साथ-साथ सख्ती से श्रम प्रावधानों को लागू करने, आवश्यकता अनुसार मेक्सिको के कानूनों में सुधार को भी बदला गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

रानी रामपाल 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' का खिताब जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी

Image
भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल प्रतिष्ठित 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार 2019 जीतने वाली विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं। यह पुरस्कार सामाजिक कार्य और उचित व्यवहार के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। 25 वर्षीय रानी 15 साल आयु से भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही हैं और अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए 240 स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुकी हैं।  वह जापान के हिरोशिमा में आयोजित FIH वीमेन सीरीज के फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रही थी। रानी रामपाल को हाल में पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया है।

आरबीआई ने कार्यकारी निदेशक जनक राज को बनाया MPC का सदस्य

Image
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपने कार्यकारी निदेशक जनक राज को मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) का सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति एम डी पात्रा के स्थान पर गई हैं, जिन्हें हाल ही में आरबीआई का उप-गवर्नर पदोन्नत किया गया हैं। RBI के गवर्नर MPC के अध्यक्ष होते है।  मौद्रिक नीति समिति देश में उचित ब्याज दर तय करने के लिए जिम्मेदार होती है।  मौद्रिक नीति समिति की बैठकें एक वर्ष में कम से कम 4 बार आयोजित की जाती हैं और प्रत्येक बैठक के बाद इसके निर्णयों को प्रकाशित किया जाता है। RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

मंगलुरु में कोस्टगार्ड में शामिल हुआ इंटरसेप्टर बोट C-448

Image
कर्नाटक के मंगलुरु में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा हाई-स्पीड इंटरसेप्टर नाव C-448 को शामिल किया गया है। L&T (लार्सन एंड टुब्रो) शिपयार्ड द्वारा निर्मित इस इंटरसेप्टर शिप में सहायक कमांडेंट अपूर्व शर्मा के अंतर्गत 12 कर्मियों का एक दल होगा। इस बोट का इस्तेमाल गश्त करने और बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा। नाव रात की निगरानी के लिए एक इन्फ्रारेड प्रणाली से लैस है जो उच्च गति अवरोधन, कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन आदि का कार्य कर सकती है।  ये 20 समुद्री मील में 500 समुद्री मील की दूरी तय कर सकती है और 45 समुद्री मील की अधिकतम गति तक चल सकती है। भारतीय तटरक्षक की स्थापना: 18 अगस्त 1978 मुख्यालय: नई दिल्ली आदर्श वाक्य (शब्द): Vayam Rakṣ āmaḥ (We protect) (हम रक्षा करते हैं)

तेलंगाना में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन

Image
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित Kanha Shanti Vanam में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस सेंटर का निर्माण श्री राम चंद्र मिशन (एसआरसीएम) और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के गठन की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है।  सेंटर हॉल और आठ परिधीय हॉल सहित बने मेडिटेशन सेंटर में 1,00,000 लोगों को ध्यान लगाने प्रशिक्षण मुफ्त प्रदान किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव तेलंगाना के राज्यपाल:तमिलिसै सौंदरराजन

टेरी ने नई दिल्ली में वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 का किया आयोजन

Image
द वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 नई दिल्ली में द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) द्वारा आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष की थीम : 'टुवर्ड्स 2030: मेकिंग द काउंट काउंट' हैं। इस बैठक में सस्टेनेबल एक्शन डायलॉग्स, क्षेत्रीय संवाद, कॉरपोरेट कॉन्क्लेव, आईएफएटी दिल्ली 2020 (स्वच्छ प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी), युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम शामिल हैं।  यह आयोजन अब एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया है जो विकासशील क्रियाओं पर केंद्रित है। TERI के महानिदेशक: डॉ. अजय माथुर TERI का मुख्यालय: नई दिल्ली; TERI की स्थापना: 1974 TERI के संस्थापक: दरबारी एस सेठ

असम राइफल्स ने नागालैंड में शहीदों के लिए युद्ध स्मारक का किया निर्माण

Image
असम राइफल्स ने नागालैंड में एक संयुक्त युद्ध स्मारक का निर्माण किया है। ये स्मारक पूर्वोत्तर राज्य में उग्रवाद से लड़ते हुए शहीद हुए 357 सेना और असम राइफल्स के जवानों के लिए बनाया गया है। स्मारक का निर्माण मोकोकचुंग में किया गया है जो नगालैंड का सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र भी है। यह नागालैंड में अपनी तरह का पहला स्मारक है, जहां कोहिमा में प्रसिद्ध द्वितीय विश्वयुद्ध कासमाधि स्थल भी है।  असम राइफल्स गृह मंत्रालय के आधीन है, जो 2000 के बाद से भारत सरकार की “वन बॉर्डर वन फ़ोर्स” नीति के तहत भारत-म्यांमार सीमा की रखवाली कर रहा हैं। असम राइफल्स के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान 1835 में असम राइफल्स अस्तित्व में आया था।

राष्ट्रपति फरवरी में करेंगे 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन

Image
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद फरीदाबाद, हरयाणा में पहली फरवरी को 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे। यह मेला सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति और विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है। मेले का आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा। 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला -2020 में उज्बेकिस्तान मेले का भागीदार देश है। इस बार हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य के रूप में चुना गया है।  मेले में 20 देश और भारत के सभी राज्य भाग लेंगे। मेले को 2013 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड किया गया था और जिसमे 2015 से लगभग 20 देशों को आमंत्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में अफ्रीकी चीते को लाने की दी मंजूरी

Image
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भारत सरकार को उपयुक्त स्थान देखकर अफ्रीकी चीते (African cheetah) को लाकर बसाने की मंजूरी दे दी। भारत में पाए जाने वाल दुर्लभ चीता देश में लगभग विलुप्त हो गया है, इसीलिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने नामीबिया से अफ्रीकी चीता को लाने के लिए याचिका दायर की थी।  सरकार की योजना नामीबिया जैसे अफ्रीकी देशों से चीता को भारत में लाकर में फिर से बसाने की है।

भारत के एल्बेन ने बर्लिन साइक्लिंग टूर्नामेंट में जीता स्‍वर्ण पदक

Image
भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने छह दिन तक चलने वाले बर्लिन टूर्नामेंट की कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2017 की विश्व चैम्पियनशिप में रजत जीतने वाले चेक गणराज्य के टॉमस बाबेक दूसरे स्थान पर रहे जबकि जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कीरिन छह दिनों तक चलने वाला ट्रैक साइक्लिंग रेस स्पर्धा है। इस प्रतियोगिता में साइकिलिस्टो को हर दिन प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है।  एसो को इस महीने की शुरुआत में मुंबई में स्पोर्टस्टार ऐसस अवार्ड्स 2020 (Sportstar Aces Awards 2020 ) में यंग एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। जर्मनी की राजधानी: बर्लिन, जर्मनी की मुद्रा: यूरो जर्मनी की चांसलर: एंजेला मर्केल

मुंबई में आरंभ हुआ 16 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

Image
मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के 16 वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह -2020 का उद्घाटन किया गया। यह दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव, जिसकी शुरुआत 1990 में हुई थी, इसे भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। इस फिल्म महोत्सव में निदेशालय को 874 एंट्री प्राप्त हुई हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 24 देशों की 144 एंट्रियां और राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 730 एंट्रियां शामिल हैं।  विभिन्न प्रतिस्‍पर्धा श्रेणियों की फिल्मों के अलावा इसमें भारत और विदेशों में बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों को विशेष तौर पर दिखाया जाएगा, जिसमें जूरी रेट्रोस्पेक्टिव और ऑस्कर फिल्में शामिल हैं। विशेष पैकेज जैसे यूरोपीय संघ की फ़िल्में, आयरिश फ़िल्में, उत्तर-पूर्व भारत की फ़िल्में, छात्र फ़िल्म द्वारा बनाई गई फिल्मे, आर्ट सैंक्चुअरी फ़िल्में, और सत्यजीत रे और पीएसबीटी का पूर्वव्यापी आयोजन किया ज

नेपाल ने सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में की एंट्री

Image
नेपाल ने पृथ्वी पर अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र पर फैशन शो का आयोजन कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर पर तक़रीबन 5340 मीटर (17515 फीट) की ऊंचाई पर किया गया। इस फैशन शो में इतिहास रचने के लिए 10 अलग-अलग देशों की 18 सुपरमॉडल्स ने रैंप वॉक किया। यह शो नेपाल सरकार के विजिट नेपाल 2020 कार्यक्रम का हिस्सा था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल ने इसे अपने रिकार्डो की सूची में डाला और भारत के डॉ. पंकज गुप्ता और नेपाल की सुश्री रमीला नेमकुल और श्री रिकेन महारजन सहित आयोजकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाना और दुनिया को यह संदेश देना था कि नेपाल अब सभी गतिविधियों के लिए गंतव्य है।  फैशन शो में इस्तेमाल किए गए डिजाइन, पैटर्न और परिधान जैविक (बायोडिग्रेडेबल) थे। इसके अलावा कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए मॉडल ने प्रोबायोटिक डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल किया। नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडा

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को दी डी.लिट की उपाधि

Image
कोलकाता के कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डॉक्टरेट ऑफ़ लेटर्स (डी. लिट) की उपाधि प्रदान की । उन्हें विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर सुश्री सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने उपाधि प्रदान की।बनर्जी को वर्ष 2019 में "वैश्विक स्तर गरीबी कम करने के लिए के प्रयोगात्मक प्रयासों" के लिए दो अन्य लोगों के साथ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था  | इसमें अब्दुल लतीफ जमील शामिल हैं, जो पावर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के निदेशकों में से हैं जिनकी स्थापना 2003 में की गई थी। प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक जे वी नार्लीकर को सर आशुतोष मुकर्जी मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक समीर के ब्रह्मचारी, अरुप कुमार रायचौधुरी और पार्थ प्रतिम माजुमदार को सर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे पदक से सम्मानित किया गया है।

ईयू संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को दी मजूरी

Image
यूरोपीयन संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से अलग होने की अंतिम अड़चन को पार कर लिया हैं, लंदन के साथ हुए ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी देने के लिए भारी मतदान हुआ है। ब्रेक्ज़िट समझौता के पक्ष में 621 में और विपक्ष में कुल वोट 49 पड़े, जो कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष यूरोपीय संघ के अन्य 27 नेताओं के साथ बातचीत करके किया था।  यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं रहने के कारण अब ब्रिटेन यहां की नीति में कोई बात नहीं कर पाएगा। ब्रिटेन ईयू से अलग होने वाला पहला देश है। यूरोपीय संघ मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम यूरोपीय संघ की स्थापना: 1 नवंबर 1993

जितेंद्र सिंह ने भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल लॉन्च किया

Image
पीएमओ के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल लॉन्च किया जो ग्राम पंचायतों के नेटवर्क एप्लिकेशन को बढ़ाएगा। इसरो द्वारा विकसित उपग्रह प्रौद्योगिकी की सहायता से पोर्टल कार्य करेगा। वेब जियो पोर्टल डेटाबेस विज़ुअलाइज़ेशन, डेटा एनालिटिक्स, स्वचालित रिपोर्ट, मॉडल आधारित उत्पादों और सेवाओं के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए विकसित जियो पोर्टल का उपयोग करना आसान करेगा। इस पोर्टल के लिए लक्षित दर्शक सार्वजनिक, पीआरआई और ग्राम पंचायतों से संबंधित विभिन्न हितधारक हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भारत में उपयुक्त निवास स्थान पर अफ्रीकी चीता लाने की अनुमति दी

Image
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भारत में उपयुक्त निवास स्थान अफ्रीकी चीता को लाने की अनुमति दी। शीर्ष अदालत के फैसले ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा दायर याचिका के बाद अफ्रीकी चीता को दुर्लभ भारतीय चीता के रूप में पेश करने की अनुमति मांगी, जो देश में लगभग विलुप्त हो चुकी है। सरकार की योजना नामीबिया जैसे अफ्रीकी देशों से चीता को आयात करने और उन्हें भारत में फिर से लाने की है। 2013 में, शीर्ष अदालत ने कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीता को स्थानांतरित करने की याचिका खारिज कर दी थी।

तटरक्षक जहाज ‘एनी बेसेंट’ चेन्नई में बेस हार्बर पहुँचा

Image
हाल ही में शामिल भारतीय तटरक्षक जहाज एनी बेसेंट चेन्नई में अपने बेस बंदरगाह तक पहुंच गया है। इसे तटरक्षक चेन्नई कार्यालय के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा धूमधाम और भव्यता के साथ प्राप्त किया गया था। एनी बेसेंट ‘प्रियदर्शनी’ वर्ग का तीसरा फास्ट पैट्रोल वेसल है।जहाज को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है और कोलकाता के खिदरपोर डॉक में कमीशन किया गया था। जहाज ICGS एनी बेसेंट को आधुनिक नेविगेशनल और संचार उपकरण और सेंसर से सुसज्जित किया गया है। यह निगरानी, ​​खोज और बचाव और अंतर्वेशन जैसे बहुआयामी समुद्री संचालन करने में सक्षम है।

ऑक्सफ़ोर्ड ने 2019 का हिंदी शब्द 'समिधावन' घोषित किया

Image
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने 'संविधान' शब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ 2019 घोषित किया। ओयूपी ने कहा कि शब्द ने इस वर्ष व्यापक रूप से ध्यान आकर्षित किया, जो समाज के सभी वर्गों में भारतीय संविधान की भावना के साक्षी था। ऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने बहुत अधिक ध्यान आकर्षित किया है और पिछले वर्ष के लोकाचार, मनोदशा या पूर्वाग्रह को दर्शाता है। नवंबर 2019 में, ऑक्सफोर्ड डिक्सडिक्शनरी ने “climate emergency" को 2019 का वर्ड ऑफ द ईयर नामित किया था।

BSE ने ICE फ्यूचर्स यूरोप के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर किए हस्ताक्षर

Image
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) फ्यूचर्स यूरोप के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) फ्यूचर्स यूरोप वैश्विक एक्सचेंज और क्लीयरिंगहाउस का संचालक है। भारत दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े उपभोक्ताओं और आयातकों में से एक है इसीलिए ब्रेंट क्रूड का भारतीय कच्चे तेल बाजार के साथ गहरा संबंध है।  यह समझौता रुपए के-वर्चस्व वाले ब्रेंट बेंचमार्क कीमतों तक पहुंचने के लिए भारतीय ऊर्जा उत्पादों के लिए जगह बनाएगा और बाजार सहभागियों की जरूरतों और हितों को पूरा करेगा। BSE के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशीष कुमार चौहान BSE के अध्यक्ष: विक्रमाजीत सेन BSE स्थापित: मुंबई, महाराष्ट्र; स्थापित: 9 जुलाई 1875.

ओडिशा सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन का किया शुभारंभ

Image
ओडिशा सरकार ने राज्य में पहले वर्चुअल पुलिस स्टेशन (virtual police station) का उद्घाटन किया है, जहाँ लोग अपने जिलों से संबंधित शिकायतों को पुलिस स्टेशन पर जाए बिना दर्ज करा सकते हैं।  इस ई-पुलिस स्टेशन का संचालन भुवनेश्वर का स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो करेगा। ये पहल नागरिकों को पुलिस स्टेशन जाकर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से सीधे संपर्क (human interface) को कम करने के लिए राजधानी के लोक सेवा भवन में मेडिको-लीगल ओपिनियन सिस्टम और सड़क दुर्घटना मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल (medico-legal opinion system and road accident case document module ) का भी शुभारंभ किया।  मेडिको-लीगल ओपिनियन सिस्टम वेब-आधारित प्रणाली है जो पुलिस और चिकित्सा पेशेवरों दोनों को लाभान्वित करेगी।  सड़क दुर्घटना के मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल वेब-आधारित ऐप्लिकेशन है जहा वेबसाइट  के जरिए पहुंचा जा सकता है। उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है। ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल:

प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा का किया विमोचन

Image
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा 'Relentless' का विमोचन किया। इस पुस्तक में सिन्हा के आम व्यक्ति से राजनीती की उचाइयों को छूने की जीवन यात्रा का वर्णन किया गया है। पुस्तक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की गई है। सिन्हा ने 1990-1991 के दौरान तत्कालीन प्रधान मंत्री चंद्र शेखर सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री (MoF) के रूप में कार्य किया।  इसके अलावा उन्होंने मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाला था।

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

Image
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन। वे प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित थी। उन्होंने 1956 से 1966 के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए प्रदर्शन किया और 1963 से 1966 तक टीम की कमान संभाली थी।

कोलकाता में 2022 तक शुरू हो जाएगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

Image
पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना का कार्य कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस नई मेट्रो रेल में प्रतिदिन लगभग 900,000 यात्रियों के सफ़र करने की उम्मीद है। 520 मीटर की पानी के नीचे की सुरंग को पार करने में एक मिनट से भी कम समय लगेगा।  ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना का 74% हिस्सा भारतीय रेलवे के पास है और शेष 26% देश के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के पास है। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक : मानस सरकार कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष: सुनीत शर्मा कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की स्थापना: 2008

रेलवे ने भुवनेश्वर में शुरू किया पहला कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाला संयंत्र

Image
भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भुवनेश्वर के मानचेस्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है। इसे 1.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है और इसमें प्लास्टिक और ई-कचरे सहित 500 किलोग्राम कचर प्रतिदिन निपटान की क्षमता है। कचरे से ऊर्जा उत्पादन का यह संयंत्र पेटेंटकृत प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता जिसे पॉलीक्रैक कहा जाता है, जो एक ऐसी प्रक्रिया है जो विभिन्न तरह के कचरे को हाइड्रोकार्बन तरल ईंधन, गैस, कार्बन और पानी में बदलने वाली दुनिया की पहली पेटेंटेड विषम उत्प्रेरक प्रक्रिया है।  यह प्रक्रिया लाइट डीजल तेल के रूप में ऊर्जा उत्पादन करेगा जिसका इस्तेमाल भट्टियां जलाने में किया जाता है। रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

महाराष्ट्र सरकार ने गरीबों के लिए 'शिव भोजन' योजना' की शुरू

Image
महाराष्ट्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'शिव भोजन' योजना का शुभारंभ किया।  इस योजना का उद्देश्य गरीबों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना है। पायलट स्तर पर शुरू की गई इस योजना के तहत, राज्य के सभी जिलों में निर्धारित स्थानों और कैंटीनों में तय समय पर गरीबों को 10 रुपए में थाली या लंच प्लेट मुहैया कराई जाएगी। जिला गार्जियन मंत्री असलम शेख ने महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिविल, नायर अस्पताल में "शिव भोजन थाली" कैंटीन का उद्घाटन किया। पायलट योजना के तहत, हर जिला मुख्यालय में कम से कम एक 'शिव भोजन' कैंटीन शुरू की गई है।

उद्धव ठाकरे ने नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन रूट का किया उद्घाटन

Image
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महा मेट्रो रेल नेटवर्क के नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन के 18.5 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन किया।  नवनिर्मित नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन शहर की अंबाझरी झील के ऊपर से होकर गुजरेगी, जो शहर के पूर्वी हिस्सों को पश्चिम इलाकों से जोड़ेगी। यह मेट्रो लाइन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के हिंगाना क्षेत्र और शहर के बाहरी इलाके से आने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। इस रूट पर लोकमान्य नगर से सीताबर्डी इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन के बीच कुल छह स्टेशन होंगे। नागपुर मेट्रो सौर ऊर्जा से अपनी बिजली आपूर्ति का 65 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने वाला सबसे ग्रीनस्ट मेट्रो है। नागपुर मेट्रो नेटवर्क अब 24.5 किलोमीटर लम्बा हो गया है।

ऑक्सफोर्ड ने "संविधान" को वर्ष 2019 का हिंदी शब्द किया घोषित

Image
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने "संविधान'' (Constitution) को वर्ष 2019 का ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड चुना है।  इस शब्द ने पिछले साल बड़े पैमाने पर अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया, जो कि भारतीय संविधान की भावना का साक्षी हैं, जिसे समाज के हर वर्ग द्वारा अपनाया गया था। इस शब्द को 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को "संविधान" की कसौटी पर परखा गया था।  '' संविधान '' का अर्थ है "मूलभूत सिद्धांतों पर या स्थापित मिसाल दृष्टिकोण जिसके अनुसार किसी राज्य या संगठन को शासित किया जाता है"।

दक्षिण की दिग्गज अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन

Image
 दक्षिण की जानी-मानी अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन। वह पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं। उन्होंने लगभग 50 फिल्मों में अहम भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें पांडवपुरम, आदित्य कथा, राजहंसम और लहरी शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश के सामान ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित किया

Image
आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने सरकार के महत्वपूर्ण बिलों को पारित करने में आ रही बड़ी अड़चन राज्य की विधान                                परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है।  इस कैबिनेट की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने की। एपी सरकार ने यह फैसला तीन राजधानियों से संबंधित अपने दो महत्वपूर्ण विधेयक (आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास और एपी कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) अधिनियम विधेयक) के ऊपरी सदन (विधान परिषद) में पारित कराने में विफल होने के कारण लिया हैं।

डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Image
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस पुरस्कार को अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा आयोजित किया जाता है।  उन्हें यह पुरस्कार कृषि-व्यवसाय में 30 करोड़ रुपये की उद्यमिता परियोजना के प्रसार और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र की ओर छात्रों को प्रेरित करने के लिए दिया गया हैं।  उन्हें यह पुरस्कार हाल ही में रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 5 वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रदान किया गया।

71 वें गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी ने जीता प्रथम पुरस्कार

Image
इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। असम की झांकी का विषय "अद्वितीय शिल्प कौशल और संस्कृति की भूमि" (“Land of unique craftsmanship and culture”) था, जिसमे बांस और बेंत के काम को दर्शाया गया और क्षत्रिय नर्तकियों द्वारा भोर्तल नृत्य प्रस्तुत किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड़ 2020 में शामिल सर्वश्रेष्‍ठ झांकियों को पुरस्कार प्रदान दिए गए। ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं। ओडिशा की झांकी में भगवान लिंगराज की रूकना रथ यात्रा प्रदर्शित की गई थी, जबकि उत्‍तरप्रदेश की झांकी में राज्‍य की सांस्‍कृतिक और धार्मिक विरासत को दर्शाया गया था। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में सबसे श्रेष्‍ठ का पुरस्कार दिया गया। केन्‍द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को उसकी झांकी कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी के लिए विशेष पुरस्‍कार दिया गया।

सरकार ने इसरो द्वारा विकसित भुवन पंचायत वी 3 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

Image
प्रधानमंत्री कार्यलय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय अंतरिक्ष में भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।  यह वेब पोर्टल ग्राम एप्लीकेशन के नेटवर्क को बढ़ाएगा। यह पोर्टल इसरो द्वारा विकसित उपग्रह तकनीक की सहायता से कार्य करेगा। इस परियोजना के अंतर्गत इसरो ग्राम पंचायत सदस्यों और हितधारकों के साथ मिलकर उनकी डेटा आवश्यकताओं का पता लगाएगा।  पोर्टल का तीसरा संस्करण पंचायत सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ देगा और डेटाबेस विज़ुअलाइज़ेशन और सेवाएं प्रदान करेगा। यह परियोजना पंचायती राज मंत्रालय की ग्राम पंचायत विकास योजना प्रक्रिया की सहायता के लिए भू-स्थानिक सेवाएं प्रदान करने के लिए है।

शेख खालिद अब्‍दुल अजीज अल सानी बने कतर के नए प्रधानमंत्री

Image
कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को देश का नया प्रधान मंत्री बनाया गया है।  वह शेख अब्‍दुल्‍ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी का स्थान लेंगे।  इससे पहले प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा सौंप चुके है। नए प्रधान मंत्री अमीर कार्यालय के प्रमुख अमीरी दीवान होंगे।

तरनजीत सिंह संधू अमेरिका में भारत के नए राजदूत होंगे

Image
तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया हैं।  उनकी नियुक्ति वर्तमान राजदूत और हाल ही में विदेश सचिव पद के लिए चुने गए हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर की गई हैं,  जो अपना कार्यभार संभालने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके हैं। वर्तमान में संधू 24 जनवरी, 2017 से श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। इससे पहले वे 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारत के दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।

नेपाल के नवनिर्वाचित स्पीकर अग्नि प्रसाद सपकोटा ने कार्यालय ग्रहण किया

Image
नेपाल के प्रतिनिधि सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष, संसद के निचले सदन, अग्नि प्रसाद सपकोटा ने पद ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने काठमांडू के राष्ट्रपति भवन में श्री सप्तको को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले, सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के विधायक अग्नि प्रसाद सपकोटा को सर्वसम्मति से प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष चुना गया था। श्री कृष्ण बहादुर महाराज ने बलात्कार के प्रयास के आरोपों के बाद इस्तीफा देने के बाद पिछले साल अक्टूबर से अध्यक्ष का पद खाली था।

लाला लाजपत राय के जन्म की वर्षगांठ: 28 जनवरी

Image
वर्ष 2020 में भारत के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लाला लाजपत राय की 155 वीं जयंती है। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब के मोगा जिले के धुडिके गाँव में एक जैन पंजाबी परिवार में हुआ था। राय को पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता था।उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह प्रसिद्ध कट्टरपंथी तिकड़ी ‘लाल बाल पाल’ का हिस्सा थे, जिन्होंने भारत में स्वदेशी आंदोलन की वकालत की, जिसमें सभी आयातित सामानों का बहिष्कार और भारतीय निर्मित वस्तुओं का उपयोग शामिल था। भारत की राजनीतिक स्थिति की रिपोर्ट करने के लिए, 1928 में, ब्रिटिश सरकार ने सर जॉन साइमन की अध्यक्षता में आयोग की स्थापना की। जब 30 अक्टूबर, 1928 को आयोग ने लाहौर का दौरा किया, तो लाजपत राय ने इसके विरोध में एक अहिंसक मार्च का नेतृत्व किया।

पीएम मोदी आज तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन

Image
गुजरात के गांधीनगर में आज तीसरे वैश्विक आलू सम्‍मेलन-2020 (3rd Global Potato Conclave) का उद्घाटन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। ये सम्‍मेलन सभी हितधारकों को आलू क्षेत्र से जुड़े सभी मुद्दों और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए साझा मंच उपलब्‍ध कराएगा।  गुजरात देश में आलू उत्पादन के मामले में शीर्ष स्थान पर है। नीदरलैंड इस कॉन्क्लेव में सहयोगी देश के तौर भाग ले रहा है। इस मेगा कार्यक्रम में तीन प्रमुख सम्मलेन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आलू सम्मेलन, कृषि प्रदर्शिनी (Agri Expo) और आलू के बारे में खेतों का दौरा शामिल हैं।  आलू अनुसंधान में ज्ञान और नवाचारों के बारे में देश के विभिन्न हितधारकों को आलू की नवीनतम किस्‍मों के बारे में जानकारी के अलावा उन्‍नत खेती की जानकारी दी जाएगी है।  इस कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय आलू संघ (IPA) द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला और अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र, लीमा, पेरू के सहयोग से किया जा रहा है।  भारतीय आलू संघ के वा

स्लोवेनिया के प्रधान मंत्री मार्जन सरेक ने राजनीतिक गतिरोध के चलते दिया इस्तीफा

Image
स्लोवेनिया (Slovenia) के प्रधान मंत्री मार्जन सरेक (Marjan Sarec) ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी हैं और राजनीतिक गतिरोध के चलते देश में दोबारा चुनाव कराने का आह्वान किया हैं। वह स्लोवेनिया के सबसे युवा प्रधान मंत्री हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन और व्यंग्यकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने एक उदारवादी गठबंधन का गठन किया, जिसने दक्षिणपंथी पार्टी को दरकिनार कर जून 2018 के संसदीय चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल किए थे। स्लोवेनिया के राष्ट्रपति: बोरूत पाहोर स्लोवेनिया की राजधानी: जुब्लजाना; मुद्रा: यूरो

ब्रिटेन ने 50 पेंस का ब्रेक्जिट स्मारक सिक्का किया जारी

Image
ब्रिटेन की सरकार ने ब्रेक्सिट (ब्रिटिश के ईयू से अलग होने) से ठीक पहले 50 पेंस का ब्रेक्जिट स्मारक सिक्का जारी कने की घोषणा की है। ब्रिटेन आने वाली 31 जनवरी को तय समय पर यूरोपीय संघ से अलग हो जाएगा। इस सिक्के पर "सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और मित्रता (Peace, prosperity and friendship with all nations)" लिखा है।  ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद, जिनके पास ब्रिटेन के टकसाल की भी जिम्मेदारी हैं, ने सिक्कों के पहले लोट को जारी किया। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन ब्रिटेन की राजधानी: लंदन.

केरल में देश की पहली सुपर फैब लैब का हुआ शुभारंभ

Image
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कोच्चि में देश की पहली सुपर फैब लैब (Super Fab Lab) का उद्घाटन किया।  सुपर फैब लैब को KSUM (केरल स्टार्टअप मिशन) के सहयोग से स्थापित किया गया है। ये प्रयोगशाला फिजिकल और डिजिटल दुनिया के बीच अंतर को कम करेगी। फैब लैब एक ऐसी प्रयोगशाला है जो पूरी तरह डिजिटल फैब्रिकेशन पर आधारित है। इसे आम भाषा में "कैसे कुछ भी बनाया जा सकता हैं? (How to make almost anything)" के रूप में परिभाषित किया गया है। यह कंप्यूटर की एक अरे है जो लगभग सभी चीजों को कवर करता है। इसका उपयोग व्यवसायों में प्रोटोटाइप विकसित करने और शिक्षा में भी किया जाएगा।  इसमें सीएनसी कटिंग, प्लाज्मा मेटल कटिंग, लेजर कटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोप्रोसेसर और 3 डी प्रिंटिंग और स्कैनिंग भी शामिल हैं। केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

मेरठ में खोला जाएगा देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल

Image
भारत सरकार उत्तर प्रदेश के मेरठ में जानवरों के लिए युद्ध स्मारक (war memorial for animals) स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है। यह देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल होगा। इस स्मारक का निर्माण मेरठ के रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में किया जाएगा, जहां कुत्तों, खच्चरों और घोड़ों की जांबाज कैटल (नस्ल) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस स्मारक को स्थापित करने का उद्देश्य युद्ध में जानवरों की साहस और वीरता के प्रति समर्पण और सैनिकों के साथ सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान को चिन्हित करना है।  स्मारक में पट्टी पर 350 से अधिक हैंडलर, 300 कुत्तों और कुछ घोड़ों और खच्चरों के नाम सर्विस नंबर के अंकित किए जाएंगे। स्मारक दिल्ली में बने राष्ट्रीय समर स्मारक का छोटा प्रारूप होगा।

ग्रैमी अवार्ड्स 2020 की हुई घोषणा: जाने किसे मिला कौन-सा अवार्ड

Image
लॉस एंजिल्स के स्टेपल्स सेंटर में 26 जनवरी, 2020 को आयोजित समारोह के दौरान 62 वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स की घोषणा की गई। इस शो को गायक-गीतकार एलिसिया कीज़ ने होस्ट किया था। इसे 1 अक्टूबर, 2018 से 31 अगस्त, 2019 तक चलने वाली पात्रता वर्ष की सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्डिंग, कम्पोजीशन और कलाकार के लिए चुना गया था। ग्रैमी अवार्ड्स 2020 के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:- Sl. No. श्रेणी विजेता 1. एल्बम ऑफ़ द इयर व्हेन वी ऑल फॉल अस्लीप (बिली इलिश) 2. रिकॉर्ड ऑफ़ द इयर बैड गाय (बिली इलिश) 3. बेस्ट न्यू आर्टिस्ट बिली इलिश 4. बेस्ट रैप एल्बम इगोर (टायलर द क्रिएटर) 5. बेस्ट आर&बी एल्बम विनर वेंचुरा (एंडरसन पाक) 6. बेस्ट रैप सॉन्ग ए लॉट 7. बेस्ट कंट्री एल्बम व्हाइल आई एम लिव इन (तान्या टकर) 8. सॉन्ग ऑफ़ द इयर बैड गाय (बिली इलिश ओ'कोनेल और फिननीस ओ'कोनेल) 9. बेस्ट रॉक एल्बम सोशल कूस (केज द एलिफेंट) 10. बेस्ट रॉक सॉन्ग दिस लैंड (गैरी क्लार्क जूनियर) 11. बेस्ट डांस / इलेक्ट्रॉनिक एल्बम नो जियोग्राफी (द कैमिकल ब्रदर्स ) 12. प्रोडूसर ऑफ़ द इयर, क्लासिक ब्लैंटन अलस्पॉज़ 13. बेस्ट म्यूजि

सरकार ने एयर इंडिया में सौ फीसदी हिस्सेदारी बेचने का किया फैसला

Image
भारत सरकार (government of India) ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया की 100% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की हैं। रणनीतिक विनिवेश के तहत और अभि‍रुचि की अभि‍व्यक्ति (expression of interest-EoI) जमा करने की समय सीमा 17 मार्च निर्धारित की गई है।  इसके अलावा एयर इंडिया कम लागत वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस की 100% हिस्सेदारी और संयुक्त उद्यम AISATS की 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी बेचेगी। सरकार कहना है कि एयर इंडिया की वित्तीय स्थिति बेहद नाजुक है और सरकार के पास सीमित संसाधन हैं।  एयर इंडिया कर्ज में पूरी तरह डूब चुकी है, जिसके लिए निजी क्षेत्र एयरलाइन आवश्यक पूंजी जुटा सकते है।  एयर इंडिया के कर्मचारियों को सरकार की विनिवेश प्रक्रिया में एयरलाइन के कुल शेयरों का तीन प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी

भोपाल में खोला गया देश का पहला ई-कचरा क्लीनिक

Image
भारत के पहले ई-कचरा (e-waste) क्लिनिक का उद्घाटन मध्य प्रदेश के भोपाल किया गया है। यह घरेलू और वाणिज्यिक दोनों इकाइयों के कचरे को अलग-अलग कर प्रसंस्करण करने और निपटान करने में सक्षम होगा।  ई-कचरा क्लिनिक का उद्घाटन सी के मिश्रा (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, MoEFCC के सचिव) द्वारा किया गया। ई-कचरा क्लिनिक की स्थापना केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-CPCB और भोपाल नगर निगम-BMC द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। इस ई-कचरा क्लिनिक को तीन महीने की पायलट परियोजना के आधार पर खोला गया है। यदि यह परियोजना सफल रहती हैं, तो देश के अन्य स्थानों पर ई-कचरा क्लीनिक खोले जाएंगे। इस योजना के तहत एक बस को भीतर एवं बाहर से ई-वेस्ट सामग्री से सजाया गया है। इसमें एक टीवी भी लगाया गया है, जिसमें ई-कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के विषय पर डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

हिंदू ग्रुप के चेयरमैन को केरल के मीडिया पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Image
दिग्गज पत्रकार और 'द हिंदू ग्रुप' के चेयरमैन एन. राम को आउटस्टैंडिंग मीडिया पर्सन (मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान) के लिए केरल मीडिया अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार को राष्ट्रीय स्तर पर निडर और उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शुरू किया गया था।  अकादमी की 40 वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर एक लाख का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मूर्तिकला देने की घोषणा की गई। केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

जाने-माने कलाकार एवं मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल का निधन

Image
जाने-माने कलाकार और मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल का निधन। उन्हें वर्ष 2008-09 के दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा विजुअल आर्ट फ़ोटोग्राफ़ी में वरिष्ठ फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया। उन्हें उनकी फोटोग्राफी और पेंटिंग के लिए उत्तर प्रदेश में लखनऊ के क्वींस कॉलेज और राजीव गांधी फाउंडेशन पुरस्कार से चित्रकला में स्वर्ण पदक मिला था।

इस वर्ष उत्तराखंड ने जीता सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

Image
इस वर्ष सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आपदा शमन और प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड (संस्था श्रेणी में) और कुमार मुन्नन सिंह (व्यक्तिगत श्रेणी) को पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार आपदा प्रबंधन में दिए गए उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थान को प्रमाणपत्र और 51 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जिसका उपयोग केवल आपदा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के लिए किया जाता है।  व्यक्तिगत तौर पर पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के लिए दिया जाता हैं।  इन पुरस्कार की घोषणा हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के महानिदेशक: सत्य नारायण प्रधान

पश्चिम बंगाल बना देश में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन वाला राज्य

Image
पश्चिम बंगाल वर्ष 2018-19 में सब्जी उत्पादन के मामलें में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़कर सबसे अग्रिम राज्य के रूप में उभरकर आया हैं। पश्चिम बंगाल ने पिछले साल 27.70 मिलियन टन उत्पादन की तुलनाइस वर्ष 29.55 मिलियन टन (mt) सब्जियों का उत्पादन किया है।  उत्तर प्रदेश में सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2018-19 में घटकर 27.71 मिलियन टन हो गया जो पिछले वर्ष 28.32 मिलियन टन था।  फलों में आंध्र प्रदेश 17.61 मिलियन टन के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ हैं, सूची में इसके बाद महाराष्ट्र (10.82 मिलियन टन) और उत्तर प्रदेश (10.65 मिलियन टन) हैं। जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं।

राष्‍ट्र में देशभक्ति और उत्‍साह के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

Image
देश में 71 वां गणतंत्र दिवस राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित भव्य सैन्य परेड और देश के इतिहास, सांस्‍कृतिक विविधता और सामरिक शक्ति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी के साथ मनाया गया। भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को देशभर में मनाया जाता है, जिसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।  इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति के स्थान पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर की।  इस अवसर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया और राष्‍ट्रीय गान गाया गया तथा 21 तोपों की सलामी दी गई।

पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा : पूरी लिस्ट की PDF देखें

Image
Padma Awards 2020 : पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल तीन श्रेणियों में, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान के पुरस्कार वितरित किये गये. ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात; कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं.  पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री पुरस्कार किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. इस वर्ष राष्ट्रपति ने 141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है, जिनमें 4 दोहरे केस (duo cases) शामिल हैं (किसी दोहरे केस में, पुरस्कार को एक ही माना जाता है) जो इस प्रकार हैं. इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं.  पुरस्कार पाने वालों में से 33 महिलाएं हैं और 18 व्यक्तियों को विदेशियों /NRI/PIO/OCI श्रेणी में और