Posts

Showing posts from April, 2018

पुस्तक ‘माईजर्नी फ्रॉम मार्कसिस्म-लेनिनिस्म टू नेहरूवियन शोशलिज्म’

Image
इस पुस्तक के लेखक योजना आयोग और वित्त आयोग के पूर्व सदस्य सी. एच. हनुमंथा राव हैं। 26 अप्रैल, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पुस्तक ‘माई जर्नी फ्रॉम मार्कसिस्म-लेनिनिज्म टू नेहरूवियन सोशलिज्म’ को नई दिल्ली में जारी किया। सी.एच. हनुमंथा राव एक रचनात्मक विचारक, सामाजिक कार्यकर्त्ता और प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री हैं। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-‘माई जर्नी फ्रॉम मार्कसिस्म-लेनिनिज्म टू नेहरूवियन सोशलिज्म’ के लेखक कौन है? (a) सी.एच. हनुमंथा राव (b) जी. एच. हनुमंथा राव (c) चेतन भगत (d) पी.ए. राघवन उत्तर-(a)

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2018

Image
फ्रांस स्थित ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) द्वारा 25 अप्रैल, 2018 को वार्षिक ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2018 (World Press Freedom Index, 2018) जारी किया गया। इस सूचकांक में  कुल 180 देशों  को शामिल किया गया है।  इस सूचकांक में नॉर्वे  (स्कोर-7.63)  को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसके पश्चात स्वीडन  (स्कोर-8.31) दूसरे, नीदरलैंड्स (स्कोर-10.01) तीसरे , तथा  फिनलैंड (स्कोर-10.26) चौथे स्थान  पर है।  इस सूचकांक में निचले  पांच स्थान प्राप्त  करने वाले देश उ त्तर कोरिया (180 वां स्थान) ।  विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2018 में  भारत 138वें स्थान (स्कोर-43.24)  पर है। इस सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में  भूटान को 94वां ,  नेपाल 106वां, श्रीलंका को 131वां, पाकिस्तान को 139वां  तथा  बांग्लादेश को 146वां स्थान  प्राप्त हुआ है।  इसकी  स्थापना वर्ष 1985  में हुई थी। इसका मुख्यालय पेरिस में है। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-25 अप्रैल, 2018 को जारी ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2018’ में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है? (a) 125वां (b) 136वां (c) 138

चोगम-2018

Image
25वें राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक (Commonwealth Heads of Government Meeting) अप्रैल, 2018 के मध्य ‘चोगम-2018’ लंदन, (यू.के.) में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘एक साझे भविष्य की ओर’ (Towards a Common Future) था। इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद एवं शरणार्थी समस्या आदि विषयों पर चर्चा की गई।  इस राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।  ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।  26वां चोगम वर्ष 2020 में रवांडा में प्र्रस्तावित है। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक (चोगम), 2018 कहां संपन्न हुई? (a) माल्टा (b) लंदन (c) वनवातु (d) रवांडा उत्तर-(b)

मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज, 2018

Image
विवरण: बैडमिंटन प्रतियोगिता मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज, 2018 कुआलालम्पुर, मलेशिया में संपन्न। (17-22 अप्रैल, 2018) प्रतियोगिता परिणाम- पुरुष एकल विजेता -ह्सुआन थी ह्सुएह (चीनी ताइपे) उपविजेता -जिया वेई तान (मलेशिया) महिला एकल विजेता -ज्हीयी वांग (चीन) उपविजेता -यिंग यिंग ली (मलेशिया) पुरुष युगल विजेता -मोहम्मद अहसान और हेन्द्रा सेतियावान (दोनों इंडोनेशिया) उपविजेता -आरोन चिया और वूई यिक सोह (दोनों मलेशिया) महिला युगल विजेता -सूंग फाई चो और ति जिंग यी (दोनों मलेशिया) उपविजेता -चियू सिएन लिम और सुएह जिओयू तान (दोनों मलेशिया) मिश्रित युगल विजेता -तांग जिए चेन और येन वेई पेक (दोनो मलेशिया) उपविजेता -अंदिका रामादियनस्याह और मिचेले क्रिस्टीने बंडासो (दोनों इंडोनेशिया) प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में संपन्न मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज, 2018 बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब किसने जीता? (a) यिंग यिंगली (b) स्लोआने स्टीफेंस (c) जेलेना ओस्टापेंको (d) जहीयी वांग उत्तर-(d)

फॉर्च्यून की विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची, 2018

Image
 ‘फॉर्च्यून पत्रिका ने विश्व के  50 महानतम नेताओं  की सूची (World’s 50 Greatest Leaders), 2018 19अप्रैल, 2018 को जारी की। इस वर्ष की सूची में शीर्ष स्थान पर मार्जरी स्टोनमैन डगल समेत अमेरिका के उनविद्यार्थियों रखा गया है जो बंदूक की हिंसा के शिकार हुए हैं। सूची में गेट्स फाउंडेशन की सह संस्थापिकाबिल एंड मेलिंडा गेट्स को दूसरा, द हैशटैग मीटू मूवमेंट (The#MeToo Movement) को तीसरा तथा दक्षिणकोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।  इस वर्ष के संस्करण में ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका द्वारा इस सूची में 3 भारतीयों को शामिल किया गया है। इस सूची में सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह को 20वां, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 24वां तथा आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को 43वां स्थान प्राप्त हुआ है।  मार्च, 2018 में भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को आर्किटेक्चर का नोबेल कहा जाने वाला प्रतिष्ठित ‘प्रित्जकर आर्किटेक्चर’ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में ‘फॉर्च्यून’ पत्रिका द्वारा जारी विश्व के 50 महानतम नेताओं की सूची

मृत्युदंड पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट, 2017

Image
लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा 12 अप्रैल, 2018 को मृत्युदंड पर रिपोर्ट (The Death Penalty in 2017 : Facts and Figures) जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में चीन में सबसे अधिक फांसी की सजा दी गई। इसके बाद क्रमशः ईरान, सऊदी अरब, इराक और पाकिस्तान में फांसी की सजा दी गई। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा मृत्युदंड पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में चीन में सबसे अधिक फांसी की सजा दी गई। दूसरे स्थान पर हैं- (a) इराक (b) सऊदी अरब (c) ईरान (d) पाकिस्तान उत्तर-(c)

ACBS एशियन बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप, 2018

Image
विवरण: एशियन कंफेडेरेशन ऑफ बिलियर्ड्स स्पोर्ट्स (ACBS) द्वारा आयोजित तीन वर्गों की चैंपियनशिप यंगून, म्यांमार में 18-24 मार्च, 2018 मध्य संपन्न हुआ। 17वीं एशियन बिलियर्ड्स (पुरुष) चैंपियनशिप 100UP, 2018 दूसरी एशियन स्नूकर महिला चैंपियनशिप, 2018 19वीं एशियन U-21 (ब्वॉयज) स्नूकर चैंपियनशिप, 2018 भारत ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत तथा 3 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता परिणाम 17वीं एशियन बिलियर्ड्स (पुरुष) चैंपियनशिप 100UP, 2018 स्वर्ण पदक-पंकज आडवाणी (भारत) रजत पदक-भास्कर बालाचंद्रा (भारत) कांस्य पदक-ध्वज हारिया एवं रूपेश शाह (दोनों भारत) दूसरी एशियन स्नूकर महिला चैंपियनशिप, 2018 स्वर्ण पदक-एमी कमानी (भारत) रजत पदक-सिरीपापोर्न नुआनथाखमजान (थाईलैंड) कांस्य पदक-कीरथ भंडाल (भारत) एवं का वाई वान (हांग-कांग) 19वीं एशियन U-21 (ब्वायज) स्नूकर चैंपियनशिप, 2018 स्वर्ण पदक-अयुंग फिओ (म्यांमार) रजत पदक-हरीस ताहीर (पाकिस्तान) कांस्य पदक-पोंगसाकोर्न चोंगजाईरैक (थाईलैंड) एवं मुहम्मद शाहबाज (पाकिस्तान) एमी कमानी महिला एशियन स्नूकर का खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय खिलाड़ी। प्रश्नो