Posts

Showing posts from February, 2018

गोलकोंडा मास्टर्स, 2018

Image
विवरण: भारत की प्रोफेशनल गोल्फ टूर (PGTI) प्रतियोगिता गोलकोंडा मास्टर्स, 2018 हैदराबाद में 22-25 फरवरी, 2018 के बीच संपन्न हुआ। उदयन माने ने चार गोल्फरों के प्लेऑफ में करीबी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोलकोंडा मास्टर्स, 2018 का खिताब जीता। यह उदयन का छठा पेशेवर खिताब है। माने ने प्लेऑफ में दिल्ली के शमीम खान, अभिजीत सिंह चड्ढा (चंडीगढ़) और श्रीलंका के एन. थंगराजा को पराजित किया जिन सभी का स्कोर 14 था। माने को 4,50,000 रु. का चेक मिला। इस जीत से वह वर्ष 2018 पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट लिस्ट में 39वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता गोलकोंडा मास्टर्स, 2018 का खिताब किसने जीता? (a) शमीम खान (b) उदयन माने (c) अभिजीत सिंह चड्ढा (d) एन. थंगराजा उत्तर-(b)

ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2018

Image
वर्ष 2018 की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन’, 2018 मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न। (15-28 जनवरी, 2018) प्रतियोगिता परिणाम पुरुष एकल विजेता -रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) उपविजेता -मारिन सिलिच (क्रोएशिया) महिला एकल विजेता -कैरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क) उपविजेता -सिमोना हालेप (रोमानिया) पुरुष युगल विजेता -ओलिवर माराच (ऑस्ट्रिया) एवं मैट पेविक (क्रोएशिया) उपविजेता- जुआन सेबस्टियन कैबल एवं रॉबर्ट फराह (दोनों कोलम्बिया) महिला युगल विजेता- तिमेया बाबोस (हंगरी) एवं क्रिस्टिना म्लाडेनोविक (फ्रांस) उपविजेता -कैटरीना माकारोवा एवं एलेना वेस्नीना (दोनों रूस) मिश्रित युगल विजेता -गैब्रिएला डाब्रोवस्की (कनाडा) एवं मैट पेविक (क्रोएशिया) उपविजेता -तिमेया बाबोस (हंगरी) एवं रोहन बोपन्ना (भारत) फेडरर का यह रिकॉर्ड 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, जो पुरुषों में सर्वाधिक है। उनके आगे जर्मनी की स्टेफी ग्राफ (22), अमेरिका की सेरेना विलियम्स (23) और ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट (24) हैं। फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन छठीं बार जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी (नोवाक जोकोविक एवं रॉय इ

चेन्नई ओपन, 2018

Image
विवरण: चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर टूर्नामेंट, 2018 चेन्नई, तमिलनाडु में संपन्न। (12-17 फरवरी, 2018) पुरुष एकल विजेता -जॉर्डन थॉम्प्सन (ऑस्ट्रेलिया) उपविजेता -युकी भांबरी (भारत) पुरुष युगल विजेता -श्रीराम बालाजी और विष्णुवर्द्धन (दोनों भारत) उपविजेता -सेम इलकेल (तुर्की) और डैनिलो पेट्रोविक (सर्बिया) प्रश्नोत्तर: प्रश्न-चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर टूर्नामेंट, 2018 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता? (a) युकी भांबरी (b) जॉर्डन थॉम्प्सन (c) सुमित नागल (d) ली ड्यूक-ही (c) डैनिलो पेट्रोविक उत्तर-(b)

मेबैंक चैंपियनशिप, 2018

Image
विवरण: यूरोपियन टूर गोल्फ प्रतियोगिता मेबैंक चैंपियनशिप, 2018 कुआलालम्पुर, मलेशिया में 14 फरवरी, 2018 के मध्य संपन्न हुआ। प्रतियोगिता परिणाम विजेता -शुभांकर शर्मा (भारत) दूसरा स्थान -जॉर्ज कैमपिलो (स्पेन) जीव मिल्खा सिंह और अनिर्बान लाहिड़ी के बाद शुभारंभ तीसरे भारतीय हैं, जिसने एक ही सत्र में दो यूरोपीय टूर खिताब जीते हैं। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में संपन्न मेबैंक गोल्फ चैंपियनशिप, 2018 का खिताब किसने जीता? (a) जॉन राहम (b) डस्टिन जॉनसन (c) शुभांकर शर्मा (d) एस.एस.पी. चौरसिया उत्तर-(c)

इंडिया ओपन, 2018

Image
विवरण: इंडिया ओपन, 2018 (आधिकारिक-योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंडिया ओपन, 2018) सिरीफोर्ट इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में 30 जनवरी-4 फरवरी, 2018 के मध्य संपन्न हुआ। प्रतियोगिता परिणाम (एकल) पुरुष एकल- विजेता -शी यूकी (चीन) उपविजेता -चो तिएन-चेन (चीनी ताइपे) महिला एकल विजेता -झांग बेइवेन (अमेरिका) उपविजेता- पी.वी. सिंधु (भारत) मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी मैथियास क्रिस्टियानसेन एवं क्रिस्टिना पेडरसेन (दोनों डेनमार्क) की जोड़ी से पराजित हो गई तथा इन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-4 फरवरी, 2018 को संपन्न इंडिया ओपन, 2018 बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को किसने पराजित किया? (a) रात्चनाके इंतोनोन (b) झांग बेइवेन (c) एन.के. रोडी (d) चियुंग ई उत्तर-(b)

स्क्वैश पुरुष रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी

Image
विवरण: विश्व स्क्वैश फेडरेशन द्वारा नवीनतम विश्व रैंकिंग जारी। (2 फरवरी, 2018) सौरव घोषाल रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंचकर सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी बने। महिलाओं में जोशना चिनप्पा 17वें स्थान पर रहीं। पुरुषों में हरिंदर पाल संधु 49वें और महेश मनगाओंकर 64वें स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में विश्व स्क्वैश फेडरेशन द्वारा जारी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष खिलाड़ी कौन रहे? (a) सौरव घोषाल (b) हरिंदर पाल संधू (c) महेश मनगाओंकर (d) विक्रम मल्होत्रा उत्तर-(a)

एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2018

Image
विवरण: अंतरराष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 8वां संस्करण तेहरान, ईरान में 1-3 फरवरी, 2018 के मध्य संपन्न हुआ। आयोजन स्थल  - अफताब इंग्हेलाब कॉम्प्लेक्स कजाखस्तान ने प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य (कुल 12) पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भारत के एलक्य दासन ने चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर फर्राटा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (6.67 सेकंड) के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व 60 मीटर में राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड 6.87 सेकंड था जो वर्ष 2009 में समीर मोन ने बनाया था। भारत 4 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शीर्ष 5 देश रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल 1. कजाखस्तान 7 4 1 12 2.   ईरान 5 9 10 24 3. कतर 4 3 2 9 4. चीन 3 2  1 6 5. कुवैत 3 1 2 6