सरकार ने इसरो द्वारा विकसित भुवन पंचायत वी 3 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री कार्यलय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय अंतरिक्ष में भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
 यह वेब पोर्टल ग्राम एप्लीकेशन के नेटवर्क को बढ़ाएगा। यह पोर्टल इसरो द्वारा विकसित उपग्रह तकनीक की सहायता से कार्य करेगा।
इस परियोजना के अंतर्गत इसरो ग्राम पंचायत सदस्यों और हितधारकों के साथ मिलकर उनकी डेटा आवश्यकताओं का पता लगाएगा।
 पोर्टल का तीसरा संस्करण पंचायत सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ देगा और डेटाबेस विज़ुअलाइज़ेशन और सेवाएं प्रदान करेगा। यह परियोजना पंचायती राज मंत्रालय की ग्राम पंचायत विकास योजना प्रक्रिया की सहायता के लिए भू-स्थानिक सेवाएं प्रदान करने के लिए है।

Comments

Popular posts from this blog

दस बैंकों का विलय: 1 अप्रैल से लागू हो रहा है मेगा बैंक मर्जर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मनाया गया 'फगली' फेस्टिवल

प्रसिद्ध लेखक आनंद को मिलेगा 2019 का 27वां एज़ुथचन पुरस्करम