Posts

महावीर चक्र से सम्मानित सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल चंदन सिंह राठौर का निधन

Image
    सेवानिवृत्त वाइस एयर मार्शल चंदन सिंह राठौर का निधन। उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारत को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध और 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक बहादुर युवा वायु योद्धा के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा सिलहट इलाके में सेना की दो कंपनियों को एयरलिफ्ट करने के लिए किए चलाए गए विशेष हेलीकॉप्टर अभियान को अंजाम देने के पीछे भी चंदन सिंह राठौड़ का ही हाथ माना जाता है। वायु सेनाध्यक्ष: एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया.

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने COVID -19 के लिए 24x7 राष्ट्रीय हेल्पलाइन केंद्र का किया शुभारंभ

Image
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने COVID-19 से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 24x7 राष्ट्रीय हेल्पलाइन केंद्र का शुभारंभ किया है। यह एक टेलीमेडिसिन केंद्र है, जिसके माध्यम से, विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर COVID-19 जुड़े सभी संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए 24x7 उपलब्ध रहेंगे। यह विभिन्न उद्देश्य वाला टेलीकम्यूनिकेशन हब है जिसमे देश के किसी भी हिस्से या दुनिया में बैठ-बैठे दो-तरीकों ऑडियो-वीडियो और टेक्स्ट में माध्यम से सुचना का आदान-प्रदान किया जा सकता है। इस पर आम मोबाइल सुविधा के साथ-साथ व्हाट्सएप, स्काइप और Google Duo का उपयोग करके दो-तरफ़ा वीडियो कांफ्रेसिंग भी शामिल है।

दस बैंकों का विलय: 1 अप्रैल से लागू हो रहा है मेगा बैंक मर्जर

Image
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एक बड़े विलय की घोषणा की थी। विलय की इस योजना के अनुसार, 10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का 4 बैंकों में विलय किया जाना है। अब, भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सर्कुलर के साथ सूचना जारी की है कि 10 PSBs का मेगा मर्जर नए वित्त वर्ष की शुरुआत से यानी 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी होगा। हाल ही में जारी, RBI सर्कुलर के अनुसार, 10 PSB को निम्नलिखित तरीके से 4 बैंकों में मर्ज किया जाएगा (As per the recent RBI circular, 10 PSBs will be merged into 4 in the following manner): 1 अप्रैल, 2020 से, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। इसके अलावा, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ताओं सहित ग्राहकों को 1 अप्रैल, 2020 से पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के रूप में माना जाएगा। 1 अप्रैल, 2020 से, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक की सभी शाखाएँ यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। साथ ही, आ...

नेशनल बुक ट्रस्ट "कोरोना स्टडीज़ सीरीज़" करेगा लॉन्च

Image
    नेशनल बुक ट्रस्ट ने लॉकडाउन के दौरान अपने पाठकों की ज़रूरतों के लिए घर बैठे सभी आयु-वर्ग के लिए 'Corona Studies Series' (कोरोना अध्ययन श्रृंखला) नामक एक प्रकाशन श्रृंखला लॉन्च करने और कोरोना प्रासंगिक पठन सामग्री प्रदान करने का फैसला किया है। इस सीरीज़ में चिन्हित किए गए विषय क्षेत्रों में विभिन्न भारतीय भाषाओं में सस्ती किताबें लाकर कोरोना समय के विभिन्न पहलुओं के साथ पाठकों को रोचक सामग्री प्रदान कर लॉकडाउन का सहयोग करना है। इसके अलावा यह लेखकों और शोधकर्ताओं को इस शैली में योगदान देने के लिए उपयुक्त मंच भी प्रदान करेगा। निम्नलिखित विषयों पर शोधकर्ताओं द्वारा पुस्तकें तैयार की जाएंगी: 1. कोरोना वायरस (कोविड 19) प्रभावित परिवार 2. बुजुर्ग लोग 3. माता / महिला पर विशेष ध्यान देने वाले माता-पिता 4. बच्चे और किशोर 5. पेशेवर और श्रमिक 6. कोरोना वारियर्स: चिकित्सा और आवश्यक सेवा प्रदाता 7. अलग-अलग, विशेष आवश्यकताएं और मानसिक रूप से विकलांग जनसंख्या नेशनल बुक ट्रस्ट अध्यक्ष: गोविंद प्रसाद शर्मा. नेशनल बुक ट्रस्ट भारत सरकार द्वारा वर्ष 1957 में स्थापित ...

सीएम नेफ्यू रियो ने कोहिमा में सेल्फ डिक्लेरेशन COVID19 ऐप का किया अनावरण

Image
    नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा में सेल्फ डिक्लेरेशन COVID19 ऐप (स्वयं जानकारी) लॉन्च की है। यह ऐप उन व्यक्ति के लिए शुरू की गई है, जिन्होंने 6 मार्च के बाद कभी भी नागालैंड में प्रवेश किया है, ऐसे सभी लोगो के लिए अपनी जानकारी इस app पर देना अनिवार्य होगा। यह ऐप अधिक जोखिम वाले मामलों की पता लगाएगी और उनकी निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस ऐप को वेबसाइट nagalandhealthproject.org से डाउनलोड किया जा सकता है। नागालैंड के मुख्यमंत्री: नेफ्यू रियो; नागालैंड के राज्यपाल: आर एन रवि.

( सप्ताहिक कर्रेंट अफेयर्स ) 23 मार्च से 29 मार्च 2020

विश्व जल दिवस: 22 मार्च : Click here   विश्व मौसम विज्ञान दिवस: 23 मार्च : Click here   उत्पादन प्रोत्साहन योजना (Production Incentive Scheme) को मिली मंजूरी : Click here   SBI ने लांच की "कोविड -19 इमरजेंसी क्रेडिट लाइन (CECL)" : Click here   रिलायंस ने मुंबई में खोला भारत का पहला COVID-19 समर्पित अस्पताल : Click here   ब्रिटेन, भारत के नेतृत्व वाले CDRI का होगा पहला संयुक्त अध्यक्ष : Click here   देश में लागू हुआ 21 दिनों का लॉकडाउन: जाने कौन-सी आवश्यक सेवाए रहेंगी चालू और किन पर होगी पाबंदी : Click here आईआईटी मद्रास जुलाई में करेगा ग्लोबल हाइपरलूप पॉड स्पर्धा की मेजबानी : Click here   Covid-19 lockdown में दर्शकों के लिए खुशखबरी अब टीवी पर देख पाएंगे रामायण ! : Click here   विश्व रंगमंच दिवस: 27 मार्च : Click here   IIT-गांधीनगर ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों के लिए लॉन्च किया ‘Project Isaac’ : Click here नोट : मासिक ,साप्ताहिक तथा डेली कर्रेंट अफेयर्स के लिय इस लिंक पर जाये !     click here

IIT-गांधीनगर ने लॉकडाउन के दौरान छात्रों के लिए लॉन्च किया ‘Project Isaac’

Image
गांधीनगर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITGN) ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान छात्रों को रचनात्मक परियोजनाओं में व्यस्त रखने के लिए ‘Project Isaac’ लॉन्च किया है। इस परियोजना का उद्देश्य घरों में बैठे छात्रों के कौशल को बढ़ाना है। इस परियोजना की प्रेणना सर आइजैक न्यूटन से ली गई है, जिन्हें 1665 में लंदन में फैले प्लेग के कारण ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज द्वारा घर भेजा दिया गया था। उसी वर्ष करीब 22 वर्ष के रहे न्यूटन ने कॉलेज छात्र के रूप में अपने कुछ सबसे चर्चित सिद्धांतों की खोज की थी, जिनमे प्रकाशिकी और गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत IIT, गांधीनगर द्वारा चार अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि छात्रों में लेखन, पेंटिंग, कोडिंग, संगीत, रचनात्मक अभिव्यक्ति आदि के बारे में नए कौशल विकसित किए जा सकें। छात्र इस प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। IITGN के लगभग 40 प्रतिशत छात्र पहले से ही विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, जो पूरी तरह से स्वैच्छिक हैं। आईआईटी-गांधीनगर के निदेशक: प्रो सुधीर जैन. आईआईटी-गांधीनगर क...