Posts

15वीं भारत-आसियान आर्थिक मामले मंत्रियों की बैठक, 2018

Image
 1 सितंबर, 2018 को सिंगापुर में भारत-आसियान आर्थिक मामले मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री चान चुन सिंग और भारत के व्यापार तथा उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने की।  बैठक में 10 आसियान देशों के आर्थिक मामलों के मंत्री शामिल हुए। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय व्यापार एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने किया। बैठक में संपर्क, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास में भागीदारी, निजी अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यटन और महिला एवं युवा आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने पर विचार-विमर्श किया गया।  इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘साझे मूल्य, समान नियति’ (SHARED VALUES, COMMON  DESTINY) था।  नवंबर, 2018 में कुआलालंपुर मलेशिया में ‘आसियान-भारत व्यापार शिखर सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा।

87वां इज़मीर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला

Image
इज़मीर, तुर्की में 7-16 सितंबर, 2018 के मध्य ‘87वां इज़मीर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला’ का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष एक मुख्य विषय पर आयोजित होने वाले इस व्यापार मेले का वर्ष 2018 में मुख्य विषय ‘नवाचार-प्रौद्योगिकी’ (INNOVATION-TECHNOLOGY) होगा। 87वें इज़मीर अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का ‘भागीदार देश सर्बिया’ और ‘फोकस देश भारत’ होगा। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-तुर्की का सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर कौन-सा है? (a) इस्तांबुल (b) अंकारा (c) इज़मीर (d) एंटाल्या उत्तर-(a)

पुस्तक-‘हिम नारी शक्ति

Image
इसके लेखक लवलीन धर्मानी हैं। 20 सितंबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुस्तक- ‘हिम नारी शक्ति’ (पत्रिका) का विमोचन किया। इसमें हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के सशक्तीकरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने वाली महिलाओं पर आधारित लेख उल्लिखित हैं। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-पुस्तक-‘हिम नारी शक्ति’ (पत्रिका) के लेखक कौन हैं? (a) धर्मपाल ठाकुर (b) राजपाल सिंह (c) लवलीन धर्मानी (d) शोभा डे उत्तर-(c)

कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म, 2017

Image
 अमेरिकी विदेश विभाग (United States Department of State) द्वारा 19 सितंबर, 2018 को ‘कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म, 2017’ जारी किया गया। यह रिपोर्ट वर्ष 2017 में घटित आतंकवाद से संबंधित घटनाओं पर आधारित है। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत के आतंकवाद रोधी कार्रवाई की प्रशंसा की है। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-निम्नलिखित में से सही कथन हैं- 1. कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म एक वार्षिक रिपोर्ट है, जिसका प्रकाशन यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट द्वारा किया जाता है। 2. 19 सितंबर, 2018 को कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म, 2017 जारी की गई जो कि वर्ष 2015 की घटनाओं पर आधारित है। 3. इस रिपोर्ट में भारत के आतंकवाद रोधी कार्रवाई की प्रशंसा की गई है। (a) केवल 1 (b) 1 एवं 2 (c) 2 एवं 3 (d) 1, 2 एवं 3 (e) 1 एवं 3 उत्तर-(e)

जीवन-जल परियोजना

Image
18 सितंबर, 2018 को मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धार जिले में स्थित ग्राम पाटडी में ‘जीवन- जल’ पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य के किस जिले में ‘जीवन-जल’ पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया? (a) धार (b) खरगौन (c) शहडोल (d) सतना उत्तर-(a)

सिलेसियान ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट, 2018

Image
विवरण: 13वीं सिलेसियन ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट ग्लाइविस, पोलैंड में संपन्न। (16 सितंबर, 2018) इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भारतीय महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम ने 48 किग्रा. भार वर्ग में कजाख्स्तान की एगेरिम कसानायेवा (Aigerim Kassanayeva) को हराकर पदक जीता। यह इस वर्ष उनके द्वारा विजित तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पूर्व उन्होंने दिल्ली में इंडिया ओपन और गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। मनीषा ने 54 किग्रा. भार वर्ग में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट की अलग-अलग स्पर्धाओं में पूर्व विश्व चैंपियन एल. सरिता देवी (60 किग्रा.), रितु ग्रेवाल (51 किग्रा.), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा.) और पूजा रानी (81 किग्रा.) ने सीनियर वर्ग में 4 कांस्य पदक जीते। युवा वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन ज्योति गुलिया ने 51 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह अगले माह अर्जेंटीना में आयोजित युवा ओलंपिक खेलों के लिए अर्हता प्राप्त करने वाली एकमात्र भारतीय मुक्केबाज हैं। जूनियर वर्ग में भारत ने कुल 13 पदक (6 स्वर्ण, 6 रजत, और 1 कांस्य) प्राप्त किए। प्रश्नोत्तर: प्रश्न-हाल ही मे...

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा सीवेज प्लांट का उद्घाटन

Image
18 सितंबर, 2018 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के द्वारा नई दिल्ली में लोटसएचआर परियोजना के अंतर्गत सीवेज प्लांट का उद्घाटन किया गया।  सन डायल पार्क में स्थित यह प्लांट शहरी सीवेज का उपचार कर स्वच्छ पानी का उत्पादन करता है जिसे विभिन्न प्रयोजनों के लिए पुनः उपयोग किया जाता है।  इस प्रकार यह बारापुला नाले को लाभदायक खदानों में परिवर्तित कर देता है।  साथ ही सन डायल पार्क में स्थित दो जैव शौचालयों का भी उद्घाटन किया गया जो डीबीटी-बीआईआरएसी तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहायता से निर्मित हैं।  यह प्लांट 10 लाख लीटर सीवेज को स्वच्छ जल में परिवर्तित करता है और 3 टन जैव ईंधन उत्पन्न करता है।  जैव तकनीकी विभाग ने दलदली, मैदानी और अनुपयोगी भूमि पर वनीकरण किया है।  वनीकरण के अंतर्गत 2281 प्रजाति के पौधों को लगाया गया है। इनमें से 44 स्वदेशी प्रजातियां हैं।  तीव्र गति से बढ़ने वाली इन प्रजातियों से क्षेत्र साफ रहता है, मच्छरों की प्रजनन दर कम हो जाती है तथा मिट्टी की शुद्धता बनी रहती है। लोटसएचआर परियोजना भारत और न...