केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा सीवेज प्लांट का उद्घाटन




  • 18 सितंबर, 2018 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के द्वारा नई दिल्ली में लोटसएचआर परियोजना के अंतर्गत सीवेज प्लांट का उद्घाटन किया गया।
  •  सन डायल पार्क में स्थित यह प्लांट शहरी सीवेज का उपचार कर स्वच्छ पानी का उत्पादन करता है जिसे विभिन्न प्रयोजनों के लिए पुनः उपयोग किया जाता है।
  •  इस प्रकार यह बारापुला नाले को लाभदायक खदानों में परिवर्तित कर देता है।
  •  साथ ही सन डायल पार्क में स्थित दो जैव शौचालयों का भी उद्घाटन किया गया जो डीबीटी-बीआईआरएसी तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहायता से निर्मित हैं।
  •  यह प्लांट 10 लाख लीटर सीवेज को स्वच्छ जल में परिवर्तित करता है और 3 टन जैव ईंधन उत्पन्न करता है।
  •  जैव तकनीकी विभाग ने दलदली, मैदानी और अनुपयोगी भूमि पर वनीकरण किया है।
  •  वनीकरण के अंतर्गत 2281 प्रजाति के पौधों को लगाया गया है। इनमें से 44 स्वदेशी प्रजातियां हैं।
  •  तीव्र गति से बढ़ने वाली इन प्रजातियों से क्षेत्र साफ रहता है, मच्छरों की प्रजनन दर कम हो जाती है तथा मिट्टी की शुद्धता बनी रहती है।
  • लोटसएचआर परियोजना भारत और नीदरलैंडस के वैज्ञानिकों की संयुक्त पहल है।
प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-लोटसएचआर (Local Treatment of Urban Sewage Streams for Healthy Reuse) परियोजना निम्नलिखित में से किन दो देशों के वैज्ञानिकों की संयुक्त पहल का परिणाम है?
(a) भारत-नीदरलैंडस
(b) भारत-नार्वे
(c) नार्वे-नीदरलैंड
(d) डेनमार्क-भारत
उत्तर-(a)

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. स्वामीनाथन को 'मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस' से किया गया सम्मानित

NPCI ने वैश्विक RuPay कार्ड के लिए जेसीबी के साथ समझौता किया

भारत को 2018 में $ 42 बिलियन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ