पंजाब नेशनल बैंक ने विलय से पहले लॉन्च किया अपना नया लोगो


 
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के विलय से पहले अपना नया लोगो लॉन्च किया है।

इस नए लोगो में तीनों PSU बैंक यानि पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) और ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) के अलग-अलग प्रतीक शामिल होंगे।

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएगा।

तीन बैंकों के विलय के बाद, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के रूप में कार्य करते हैं। साथ ही ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के जमाकर्ताओं सहित सभी ग्राहक, पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक बन जाएंगे।

इस समामेलन प्रक्रिया में, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) अंतरि‍ती (transferee) होगा, जबकि ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) अंतरणकर्ता (transferor) बैंक होंगे।

पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ: एस.एस. मल्लिकार्जुन राव.

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. स्वामीनाथन को 'मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस' से किया गया सम्मानित

पी. मंगेश चन्‍द्रन ने जीता हेस्टिंगस अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब

भारत को 2018 में $ 42 बिलियन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ