106वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2019


  • 3-7 जनवरी, 2019 के मध्य 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (106th Indian Science Congress, 2019) का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर, पंजाब में किया जाएगा।
  •  इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
  •  उल्लेखनीय है कि जालंधर में पहली बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जाएगी।
  •  इस पांच दिवसीय आयोजन में चिकित्सा, रसायन, पर्यावरण और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों सहित 18 पूर्ण सत्र होंगे।
  •  106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘भविष्य का भारतः विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ (Future India: Science and Technology) होगा।
  •  इस विज्ञान कांग्रेस, की अध्यक्षता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल करेंगे।
  •  साथ ही इसके समानांतर चार मेगा कार्यक्रम बाल विज्ञान सम्मेलन, महिला विज्ञान सम्मेलन, साइंस कम्युनिकेटर्स मीट और विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
  •  ज्ञातव्य है कि 105वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 16-20 मार्च, 2018 के मध्य मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल (मणिपुर) में किया गया था।
प्रश्नोत्तर:
प्रश्न-3-7 जनवरी, 2019 के मध्य 106 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2019 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
(b) लखनऊ विश्वविद्यालय
(c) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
(d) दिल्ली यूनिवर्सिटी
उत्तर-(c)

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. स्वामीनाथन को 'मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस' से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली में भारतीय वस्‍त्र एवं शिल्‍प के लिए उभरते अवसरों पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

स्वदेशी विश्वास दिवस अरुणाचल प्रदेश में मनाया गया